सनातन मूल्यों.संस्कारों को जनमानस तक पहुंचाएगा धर्म संघ
धर्म संघ श्री भूतनाथ मंदिर जिला मंडी द्वारा सिद्ध गणपति मंदिर सैण में नव कार्यकारिणी का शपथ समारोह संघ के अध्यक्ष भीम चंद सरोच की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में विशेष रूप से नगर निगम मंडी के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा भट्ट उपस्थित रहे। शपथ समारोह का संचालन संघ के मुख्य सलाहकार डॉ. ओम राज शर्मा ने किया। इस अवसर पर धर्म संघ के संरक्षक बलवीर शर्मा ने नव कार्यकारिणी के 40 सदस्यों व पदाधिकारियों को संघ के संविधान के नियमानुसार शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संघ के प्रधान भीम चंद सरोच, उपाध्यक्ष हरीश वैद्य और संरक्षक बलवीर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले वर्षों से धर्म संघ के कार्यों को विस्तार देते हुए समाज के विभिन्न वर्गों व संस्थाओं को अपने साथ जोड़कर धर्म संघ सनातन के कार्य को गति देने जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ सनातन के मूल्यों- संस्कारों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास रहेगा कि आम लोगों खासकर युवा वर्ग अपने सनातन मूल्यों को समझे और अपने दैनिक जीवन में अपनाएं ताकि वे समाज में फैली कुरीतियों और बुरे व्यसनों से बचें रहें। समारोह में उपाध्यक्ष आर के शर्मा और प्रकाश कश्यप, महासचिव जी सी सैनी, कोषाध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा, सचिव खेमराज गुप्ता ,संगठन सचिव रेवती राम शर्मा, वित सचिव महेंद्र पाल राणा, प्रचार सचिव राजिंदर ठाकुर, लेखा परीक्षक करतार राणा, सहसचिव भगवान सिहं और हेमराज शर्मा। डॉ. अमर सिंह गुलेरिया अध्यक्ष राजपूत सभा, रवि वैद्य अध्यक्ष सनातन सभा, हरीश शर्मा अध्यक्ष पेंशन वैलफेयर ऐसोसिएसन, वीरेंद्र भट्ट अध्यक्ष शीतला समाज, तोष कुमार, मदन लाल शर्मा, कुलदीप गुलेरिया अध्यक्ष मांडव्य कला मंच, महाजन सभा नागरिक सभा, वीर मंडल, ब्राह्मण सभा, व्यापार मंडल इंदिरा मार्केट, अध्यक्ष सब्जी विक्रेता संघ दीना नाथ सैनी उपस्थित रहे।












