मासिक मानदेय बढ़ाने की मांग
छोटाभंगाल के मुल्थान में स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा तथा चौहार घाटी के टिक्कन में स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में तैनात श्याम लाल, रोशन लाल तथा जगबीर सिंह ने बताया कि जस उन्हें पंजाब नैशनल द्वारा उन्हें बैंक मित्र बतौर तैनात किया गया है, तब से ही वे ईमानदारी व पूरी लग्न के साथ अपनी सेवाएं दे तो रहे हैं, मगर उन्हें मासिक मानदेय के नाम से मात्र पांच हजार रुपए ही दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतने कम मानदेय से उन्हें अपना तथा अपने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल सा हो गया है। उन्होंने अवगत करवाना चाह कि वे अपने स्तर में एक माह में 15 से 30 लाख रुपए तक का कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें लगभग 15 हजार मासिक मानदेय का भुगतान किया जाए, ताकि वे भी अपने परिवार का भरन–पोषण सही ढंग से किया जाए।












