बरोट-मियोट सड़क निर्माण में तेजी लाने की मांग
चौहार घाटी की खलैहल पंचायत के बड़ी व छोटी झरवाड़, खलैहल, मियोट गाँवों और छोटाभंगाल घाटी की कोठी कोहड़ व बड़ा ग्रां पंचायतों के कोठी कोहड़, चेलरा दी मलाह, गगलू दी मलाह-कोली रूलिंग, नलहौता, बड़ा ग्रां, कुक्कड़ गुंधा, राजगुंधा, शपहौता व कुड़धार गाँवों के लोगों ने बरोट-मियोट से धरोट तक निर्माणाधीन 9 किमी सड़क के निर्माण को जल्द पूरा करने की जोरदार मांग की है। स्थानीय लोगों जैसे अमीर चंद, जगदीश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, रवि कुमार, पवन कुमार, ओम चंद, होशियार सिंह, देव राज, पूर्व उपप्रधान प्रेम सिंह, रूप लाल, अमर सिंह, पृथी चंद व रोशन लाल का कहना है कि सड़क बनने से दोनों घाटियों के गांवों को बस सेवा का लाभ मिलेगा। बरोट, लपास, वरधान, मुल्थान, धरमाण, लोआई, स्वाड़, पोलिंग पंचायतों के सैकड़ों लोगों को बीड़, बैजनाथ, पालमपुर व धर्मशाला जाने में सुविधा होगी। लोगों ने द्रंग विधायक पूर्ण चंद ठाकुर व लोक निर्माण विभाग से कार्य को युद्ध स्तर पर करवाने की अपील की है।












