करसोग में पीएम आवास योजना में अप्लाई करने की तारीख बढ़ी, 31 मई 2025 तक ले सकते हैं अपना घर बनाने के लिए सरकारी मदद
करसोग शहर में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के बाद अब केंद्र सरकार ने पीएम आवास योजना-शहरी की डेडलाइन भी बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने एक करोड़ नए घरों के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं। केंद्र सरकार ने इस योजना को 31 मार्च, 2022 तक रखा था। सरकार का लक्ष्य शहरों में रहने वाले ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को पक्का घर मुहैया कराना है। खास बात यह है कि इस योजना का लाभ गरीब मजदूर से लेकर मध्यम वर्ग के लोगों तक मिलेगा। वहीं नगर पंचायत करसोग अध्यक्ष सविता गुप्ता व ई. नितेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि यहां नगर पंचायत करसोग परिधि के अंतर्गत शहरी गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए 31 मई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।












