कांग्रेस ने याद किए हिमाचल निर्माता स्व. डॉ. यशवंत सिंह परमार
गांधी भवन मंडी में हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री हिमाचल निर्माता स्व. डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी मंडी ने एक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता चंपा ठाकुर जिला परिषद सदस्य ने की। सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर चंपा ठाकुर ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि हिमाचल प्रदेश के निर्माण में डॉ. यशवंत सिंह परमार का महान योगदान रहा है, हिमाचल प्रदेश को अस्तित्व में लाने और विकास की नींव रखने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस मौके पर आकाश शर्मा, अनिल सेन, योगेश पटियाल, प्रदीप शर्मा, प्रकाश कश्यप, आर.सी मलहोत्रा, हितेश ठाकुर, प्रतीक ठाकुर संजय शर्मा, लाभ सिंह आदि उपस्थित रहे।












