कांग्रेस नेता पवन ठाकुर शोकग्रस्त, मुख्यमंत्री ने शोक जताया
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव व सरकाघाट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पवन ठाकुर के बड़े भाई ओम चंद ठाकुर (62) के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताते हुए परिवार से संवेदना प्रकट की है उन्होंने पवन ठाकुर को फोन करके इस दुख की घड़ी में हिम्मत प्रदान की है। ओम चंद ठाकुर शिक्षा विभाग से 2023 में कला अध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे, वे एक नेकदिल और मेहनती व्यक्ति थे और पिछले कुछ माह से बीमार चल रहे थे और एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन थे। उनके निधन की खबर सुनते ही भाजपा विधायक दिलीप ठाकुर, जिला पार्षद चंद्रमोहन शर्मा, माकपा नेता भूपेंद्र सिंह, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, पूर्व उपाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, सरकाघाट शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी गुलेरिया, बार एसोसिएशन सरकाघाट के पूर्व अध्यक्ष भूप सिंह ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष नरेश शर्मा सहित क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।












