झूठ के सहारे बनी कांग्रेस सरकार का 2027 चुनाव में दिल्ली जैसा जीरो हाल होगा : प्रताप सिंह रावत
भाजपा के जिला सहमीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीन विधानसभा चुनाव में भी एक सीट तक नहीं जीत पाई अब हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी के 2027 के विधानसभा चुनाव में यही हाल होने वाले हैं। रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने झूठ का सहारा लेकर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाई है सरकार विकास करने के लिए बनाई जाती है विनाश करने के लिए नहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री का पद संभालते ही प्रदेश में जनता की सुविधा के लिए खोले गए हजारों सरकारी संस्थान बंद कर दिए जिससे प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है रावत ने बताया कि जब से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है तब से प्रदेश में विकास के पहिए थम गए हैं जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने दो साल के कार्यकाल में तीस हजार करोड़ रुपए का कर्जा लिया है लेकिन उसके उपरांत भी प्रदेश में विकास कार्य बंद पड़े हैं रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यह पैसा विकास करने की बजाय अपने मित्रों पर लूटा रहे हैं क्योंकि उनको पता है कि आगे हिमाचल में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार कम से कम 15 साल तक नहीं बननी है इसलिए सरकारी खजाने को जमकर लूटना चाहिए रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने प्राकृतिक आपदा वाले पैसे को भी दोनों हाथों से लूटा है जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए












