बीएसएल परियोजना पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
भारत सरकार द्वारा मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की बीएसएल परियोजना पर शनिवार को वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श पाठशाला बीबीएमबी सुंदरनगर के पीछे बने दो पानी के टैंकों तथा टंकियों की सफाई की गई एवं सुकेत सदन बीबीएमबी विश्रामगृह से लेकर अस्पताल चौक तक नालियों की सफाई की गई। इस अवसर पर ईं. एसपी शर्मा, अति. अधीक्षण, इंजी ईशान काशव, कनिष्ठ अभियंता इंजी शुभम, कनिष्ठ अभियंता, शशी पाल, सुपरवाइजर कार्यालय नगर मंडल, बीबीएमबी, सुंदरनगर और अन्य कर्मचारी इस अवसर पर मौजूद थे और उन्होंने साफ सफाई में अपना योगदान दिया। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ भारत का लक्ष्य प्राप्त करना है। सफाई करने की दिशा में प्रतिवर्ष 100 घंटे के श्रमदान के लिए लोगों को प्रेरित करना है।












