पंडोह डैम में जमा लकड़ियों की होगी सीआईडी जांच: सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पंडोह डैम में जमा हुई लकड़ियों की सीआईडी जांच होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निर्देश जारी कर दिए हैं। 24 जून को बादल फटने के बाद आई बाढ़ के बाद लकड़ियां बहकर पंडोह डैम तक पहुंची थीं। जांच यह पता लगाया जाएगा कि लकड़ियां कहां से आईं, वन विभाग की थीं या किसी और की। सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 9वीं बैठक की अध्यक्षता करते यह जानकारी दी। बैठक में विभिन्न एजेंडों पर चर्चा हो रही है। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, ओएसडी गोपाल शर्मा, मुख्य सचिव सहित अन्य उच्च अधिकारी मौजूद हैं।












