मंडी जिला अस्पताल में रोगियों आदि के बैठने को लेकर दम तोड़ती कुर्सियां
मंडी जिला अस्पताल के जिला चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के यहां एक बड़े भाग में रोगियों आदि को बैठने के लिए उपलब्ध करवाई गई कुर्सियां जमीन सूंघती सी नजर आ रही हैं। लंबे समय से बनी इस अव्यवस्था को समय रहते सुधारा नहीं जा रहा है जिससे संबंधित कार्य के लिए आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यह हैरानी की बात है कि वातानुकूलित कमरों में बैठने वाले एवं अस्पताल प्रबंधन उन लोगों की सुविधा के लिए गंभीर नहीं जो जिला के दूर दराज के क्षेत्रों से थके हारे आकर यहां और अधिक परेशानी झेलते हैं जो बेहद अफसोसजनक है। लोगों ने उपायुक्त मंडी से पुरजोर मांग की है कि शीघ्र ही स्तरीय ढंग का बैठने का प्रबंध करने के लिए ठोस उपाय किए जाएं। वहीं इस बारे में समाजसेवी सोनू भटोउ ने कहा कि वर्तमान सरकारें और प्रशासन केवल मेलों का आयोजन अच्छा करवा सकते हैं, बाकि धरातल पर आम जनता के लिए झूठे वादे कर सकते हैं। वर्तमान लोकतंत्र की प्रासंगिकता को देखते हुए राष्ट्रपति शासन या राजशाही ही सबसे सस्ता और बेहतर विकल्प है। हम प्रशासन से मांग तो करते हैं, लेकिन वह जनता की मांगों को पूरा नहीं करता है।












