हुक्कल स्कूल पर डंगा गिरने के मामले में कंपनी पर केस दर्ज
राजकीय उच्च पाठशाला हुक्कल के पास बीआरएन इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की ओर से लगाया गया डंगा गत दिनों बारिश से पाठशाला भवन पर गिर गया था। इस संबंध में पाठशाला प्रशासन ने धर्मपुर थाना में कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच अधिकारी ने मामले की तहकीकात तो पाया कि भवन को काफी नुकसान पहुंचा है तथा स्कूल में पढऩे वाले बच्चों तथा अध्यापकों को भी जान -माल का खतरा पैदा हो गया है। डीएसपी धर्मपुर संजीव सरनेम ने पुष्टि की कि कंपनी के खिलाफ मानव जीवन को खतरे में डालने व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। डंगे का ठेका किसे दिया गया, इसकी भी जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।












