सीएंडवी अध्यापकों ने टीजीटी आर्ट्स पदोन्नति के लिए सरकार व विभाग से की मांग
सीएंडवी अध्यापकों मनोहर लाल, हुक्म चंद, सुरेश कुमार, संजीव कुमार, हेमंत कुमार, अजय शर्मा ने बताया कि पिछले दो सालों से सीएंडवी अध्यापकों से टीजीटी आर्ट्स पदोन्नति नहीं हो पाई है, जिस कारण सीएंडवी अध्यापकों में भारी रोष है। कई बार पदोन्नति के लिए दस्तावेज मांगे गए, लेकिन जब पैनल बनाने का समय आता था, तो पुनः पदोन्नति के लिए दस्तावेजों की तिथि को बार बार आगे बढ़ा दिया जाता था, इस बार पदोन्नति के लिए दस्तावेज भेजने की अंतिम तिथि 5 सितंबर थी। उपरोक्त अध्यापकों ने सरकार एवं विभाग से सीएंडवी अध्यापकों से टीजीटी आर्ट्स पदोन्नति के लिए अतिशीघ्र टेट पास पात्र अध्यापकों का पैनल बनाने व पदोन्नति सूची जारी करने की मांग की है, ताकि वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अध्यापकों को राहत मिल सके।












