जोलसप्पड़ में शीघ्र बनकर तैयार हो जाएगा बाईपास , रोगी व अन्य वाहनों को नहीं होना पड़ेगा परेशान
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर स्थित जोलसप्पड़ के पास शीघ्र ही 1200 मीटर बाई पास बन कर तैयार हो जाएगा। इसका निमार्ण का जोरों पर चला हुआ है। इस बाईपास की चौड़ाई 10 मीटर और लंबाई सवा किलोमीटर होगी। इसका निर्माण कार्य पूरा होने पर लोगों को काफी सुविधा होगी। इस बाईपास के निर्माण पर करीब डेढ़ करोड़ खर्च किया जा रहा है। इस बाईपास का कार्य शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। इस बाईपास के निर्माण पर एक करोड़ 53 लख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उसके बाद इस बाईपास को पक्का करने के लिए व बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम बारे टेंडर सहित आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
लोगों को करना पड़ता था परेशानी का सामना
कांग्रेसी नेता एवं रंगस पंचायत के पूर्व उप प्रधान फांदी खां, जोलसपड़ पंचायत की प्रधान मीना कुमारी, उप प्रधान विनय कुमार, रामू राम, आशु, सुखबीर सिंह, सतपाल आदि का कहना है कि मेडिकल कॉलेज का भवन नेशनल हाईवे के बिलकुल साथ से गुजरता है। वाहनों का आवागमन काफी बढ़ जाने की संभावना है ऐसे में रोगी वाहनों के आने जाने व मरीजों के वाहनों के आने जाने से और भी समस्या बढ़ सकती थी, जिसे मद्देनजर रखते हुए मुख्यमंत्री से वाया थाई बाईपास बनाने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज के पास संभावित ट्रैफिक समस्या को मध्य नजर रखते हुए अधिकारियों को बाईपास बनाने के निर्देश दिए थे।
नर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा: पंकज
लोक निमार्ण विभाग के सहायक अभियंता पंकज कौशल का कहना है कि मेडिकल कॉलेज जोलसपड़ के पास एक करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से बाईपास का निर्माण किया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद इसे पक्का करने की अगामी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।












