संधोल में अधूरे पड़े अस्पताल भवन को भाजपा ने तरपाल से ढकना किया शुरू, क्षेत्र भर में एक एक रूपया चंदा एकत्रित कर लिया तरपाल
संधोल में करीब 50 करोड़ रुपए लागत से आलीशान सात मंजिला निर्माणाधीन सिविल अस्पताल को आज संधोल भाजपा ने तरपाल से ढकना शुरू कर दिया । इस बाबत आज भाजपा नेता रजत ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ खुद निर्माणाधीन अस्पताल की छत पर जाकर इसकी शुरुआत की । बता दें कि संधोल अपताल के नए अधूरे भवन का निर्माण कार्य शुरू न होने पर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी व जिला मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर ने संधोल में हुई भाजपा इकाई की बैठक में कड़ा विरोध सरकार के खिलाफ व्यक्त किया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने दो माह पहले अधूरे पड़े निर्माण कार्य को लेकर संधोल में दर्जन भर पंचायतों के लोंगो के साथ यंहा एक विरोध प्रदर्शन किया था जिसमे ज्ञापन देकर प्रदेश सरकार को 31 मार्च तक काम शुरू करवाने का आग्रह किया था उसके बाद सरकार को दस दिन का समय दिया था अन्यथा चंदा इकठा कर भवन को तरपाल से ढकने कि कार्यवाही शुरू करने को कहा था । रजत ठाकुर ने बताया कि मई पूर्व सरकार ने इस भवन का निर्माण के लिए बजट की समुचित व्यवस्था करने के बाद ही इसका निर्माण तेज गति से चला था।लेकिन सरकार बदलते ही मुख्यमंत्री ने बजट ओर धन की कमी का रोना रोते हुए समूचे धर्मपुर के निर्माण कार्य बंद करवा दिए।उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर से आग्रह कर इसे ग्रामीण विकास मंत्रालय से जनवरी माह को 10 करोड़ रुपए ओर मंजूर करवाये थे जिसकी अधिसूचना भी केंद्र सरकार ने जारी कर दी थी लेकिन बावजूद 5 माह के बावजूद भी प्रदेश सरकार से स्थानीय विधायक उसका निर्माण कार्य शुरू नही करवा पाए हैं। उन्होंने कहा कि इसी चरण में अस्पताल के अधूरे भवन को ढकने के लिए संधोल इकाई के सभी सदस्य, क्षेत्र के करीब बाईस युवक मंडल और महिला मंडल के सदस्य क्षेत्र के प्रत्येक घर घर जाकर एक एक रुपया चंदे के रूप में इक्कट्ठा किया है और जमा हुई राशि से एक तिरपाल खरीद कर आज अस्पताल के अधूरे भवन को ढकने का कार्य शुरू कर रहे हैं ताकि छत पर लगे लाखो रुपये के लोहे को जंग लगने से बचाया जा सके।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मंढोतरा, चंद्र पाल मंढोतरा, केप्टन संत राम, ओमप्रकाश, संधोल के प्रधान कुलदीप चंद, घनाला पंचायत के प्रधान कश्मीर सिंह, गोवेला पंचायत के प्रधान पंकज, कोठुआं के उप प्रधान अनिल कुमार, गोपाल सकलानी, नेरी पंचायत की पूर्व प्रधान अंजना कुमारी, संधोल की पूर्व प्रधान कुमकुम खरवाल महिला कार्यकर्ताओं सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।












