भाजपा सैंज मंडल ने अंबेडकर जयंती पर सैंज बाजार में चलाया स्वच्छता अभियान
भारतीय जनता पार्टी सैंज मंडल ने सोमवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को श्रद्धापूर्वक मनाया। पार्टी के मंडल अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में मनाई गई जयंती पर काफी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अमर ठाकुर ने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक महान संविधान निर्माता, विद्वान, दार्शनिक, कुशल राजनीतिज्ञ और समाजशास्त्री थे। हम सौभाग्यशाली है कि हमारे देश को बाबा साहेब अंबेडकर जैसा महान मार्गदर्शक मिला। भाजपा नेता द्वारा कार्यकर्ताओं को उनके विचारों पर चलने का संकल्प दिलाया गया और बाबा साहेब के विचारों को जनजन तक पहुंचाने के लिए आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने कहा कि बाबा अंबेडकर का सर्वाधिक सम्मान भाजपा ने किया है। भारत सरकार ने भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़े स्थलों को भव्य रूप दिया है। उन्होंने बाबा साहेब को सर्व समाज का नेता बताया। अंबेडकर जयंती के उपलक्ष पर भाजपा मंडल के तमाम कार्यकर्ताओं ने कमला माता मंदिर के आसपास कूड़ा-कर्कट को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर मंडल के महामंत्री शेर सिंह नेगी, गोपाल शर्मा, टेकराम, रविंद्र कुमार, गोपाल, महेंद्र सिंह, रोशन लाल, ढले राम, चंद्रा देवी, बॉबी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।