भाजपा की जनकल्याण योजनाएं घर-घर पहुंचाएं : विधायक विपिन परमार
भाजपा सुलह मंडल ने विधायक विपिन सिंह परमार के नेतृत्व में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर पौधरोपण करवाया। इस दौरान परमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देश को हरा-भरा बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को प्रेरित किया। परमार ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता कम से कम 10 पौधे रोपित करके उनके सरंक्षण के लिए संकल्प ले।












