भाजपा नेता रजत ठाकुर का विधायक पर निशाना, बोले– "नोटंकी छोड़ो और जनता की सेवा करो"
भाजपा नेता रजत ठाकुर ने क्षेत्रीय विधायक पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि विधायक को अब नोटंकी और दिखावे की राजनीति छोड़कर जनता की सेवा करनी चाहिए, क्योंकि जनता ने उन्हें विकास कार्यों और समस्याओं के समाधान के लिए चुना है। ठाकुर ने कहा कि जनता उम्मीद लेकर वोट देती है लेकिन जब प्रतिनिधि केवल बयानबाजी और दिखावे में उलझ जाते हैं तो क्षेत्र का विकास ठप पड़ जाता है। उन्होंने साफ कहा कि अब समय आ गया है कि विधायक जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाएं, तभी जनता का विश्वास बना रह सकता है। ठाकुर ने कहा कि भाजपा सदैव जनता के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को उठाने का काम करती रहेगी। यह बातें धर्मपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्यासी रहे रजत ठाकुर ने एक प्रेस वार्ता में कही उन्होंने कहा की धर्मपुर जब विकट परिस्थथिओं का सामना कर रहा है आपदा में दर्जनों परिवार बेघर हुए हैं दर्जनों सड़क मार्ग दो से अढ़ाई महीने से बंद पड़े है निर्माणाधीन राष्ट्रीए उच्च मार्ग धर्मपुर, बनाल सहित कई जगह बंद पड़ा है और धर्मपर का विधायक जिसे धर्मपुर की जनता ने धर्मपुर की भलाई के लिए चुना है वो ड्रामे करने में व्यस्त है जबकी असल में ऐनएच कंपनी के साथ जो सौदे बाजी अंदर दी टेबल हुई है जिसके सबूत भी उनके पास मौजूद हैं आज कम्पनी जब उस सौदे बाजी से आनकानी करके ठेकेदारों के करोड़ों रुपए देने से आनकानी कर रही है जिसमें विधायक की भी हिसेदारी की बु आ रही है उस सबकी बसूली के लिए पिछली रात से की धर्मपुर की बाउंड्री पर तम्बू लगाकर नौटंकी की जा रही है। रजत ठाकुर ने कहा की चुनाव से पहले जिस तरह की नौटंकी आपने जिस स्थान पर की थी वो शेल्टर तो आपके झूठ से टूट गया है अब उसी तरह का तम्बू जो तुम अब लगाकर ड्रामा कर रहें हैं आने वाले समय में तुहारा ये तम्बू धर्मपुर की जनता अपने आप उखाड़ेगी।












