भाजपा ने पाकिस्तान का पुतला फूंक किया प्रदर्शन
भाजपा चंडीगढ़ ने बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्रपाल मल्होत्रा की अध्यक्षता में पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में लोगों ने 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाए और पाकिस्तान द्वारा की गई आतंकवादी गतिविधियों का कड़ा विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद, पाकिस्तान का पुतला भी फूंक दिया गया, जो पाकिस्तान के खिलाफ पार्टी की नाराजगी का प्रतीक था। मल्होत्रा ने कहा किभारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के लिए किसी भी आक्रमण को बर्दाश्त नहीं करेगा। पाकिस्तान को अपनी आतंकवादी गतिविधियां बंद करनी होंगी। यह प्रदर्शन हमारे संकल्प का प्रतीक है कि हम अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति गंभीर हैं। वहीं, रामबीर भट्टी ने कहा कि हमारे देश की सुरक्षा सबसे पहले है। पाकिस्तान के आतंकवादी कृत्यों को हम किसी भी कीमत पर नहीं सहन करेंगे। प्रदर्शन में भाजपा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी, दविंदर सिंह, शक्ति प्रकाश दैवशाली, जगतार सिंह जगा और अरुण सूद समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।