बाइक तिरंगा यात्रा 22 मई को पांवटा साहिब में
इस यात्रा का नेतृत्व युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी करेंगे। यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर मुख्य बाजार, वाई पॉइंट, बद्रीपुर चौक, गोन्दपुर, राजबन, बांगरन, शिवपुर से होते हुए शहीद स्मारक बेहड़ेवाला में समाप्त होगी। युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में 300 से अधिक बाइक और अन्य वाहन शामिल होंगे। यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, एबीवीपी एवं भाजपा कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। इस आयोजन के संबंध में युवा मोर्चा की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें युवा मोर्चा महामंत्री तरणजीत सिंह गिल, रणवीर सिंह फौजी, सुभाष चौहान, शमशेर अली, सुखविंदर सिंह, महराज काश्मी, हेमराज चौधरी, स्पर्श गुप्ता, संयम गुप्ता, हितेन्द्र हितू, अनिल चौधरी, हिमांशु चौधरी समेत कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












