स्टडी स्किल सेंटर की बड़ी कामयाबी: 10 छात्रों ने सरकारी नौकरी में मारी बाजी, ड्राइंग टीचर पोस्ट कोड-980 के परिणामों में शानदार प्रदर्शन
शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे स्टडी स्किल सेंटर कोचिंग संस्थान नरेश चौक सुंदरनगर ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता और मेहनत का लोहा मनवाया है। हाल ही में घोषित हुए ड्राइंग टीचर पोस्ट कोड-980 के परिणामों में इस संस्थान के 10 छात्रों ने सफलता प्राप्त कर सरकारी नौकरी हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि से न सिर्फ संस्थान के छात्र और शिक्षक गौरवान्वित हैं, बल्कि सुंदरनगर क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल है। जानकारी देते हुए स्टडी स्किल सेंटर कोचिंग संस्थान के एमडी मनीष ठाकुर ने बताया कि सरकारी नियुक्ति पाने वाले छात्रों में अमित, सुनील, विपिन, महेंद्र, अर्जुन, चेतन लता, उर्मिला राव, देवकी, सुमन देवी और प्रोमिला शामिल हैं। इन सभी छात्रों ने कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। मनीष ठाकुर ने बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत और हमारे शिक्षकों की समर्पित कोचिंग का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारा संस्थान निरंतर छात्रों के भविष्य को संवार रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और मेहनत कर अपने सपनों को साकार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्टडी स्किल सेंटर न केवल ड्राइंग टीचर की तैयारी कराता है, बल्कि अग्निवीर भर्ती, पुलिस भर्ती, जेबीटी और टीजीटी कमिशन जैसे महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी उच्च गुणवत्ता की कोचिंग प्रदान करता है। स्टडी स्किल सेंटर की यह उपलब्धि न केवल संस्थान की गुणवत्ता को दर्शाती है, बल्कि यह साबित करती है कि समर्पण और सही मार्गदर्शन से कोई भी छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।












