भद्रकाली माता महादेव ने भक्तों को दिया अपना शुभाशीर्वाद
गांव महादेव की दैवीय शक्ति भद्रकाली माता मंदिर में दूर-दूर के श्रद्धालुओं का दिन भर तांता लगा रहा।संकट -दु:ख हरने वाली माता यानि शेरांवाली ने आए तमाम भक्तजनों को अपना शुभाशीर्वाद दिया और इस तरह पहले की भांति भले चंगे दिखने वाले महिला एवं पुरुषों को खुशी खुशी अपने घर लौटते देखा गया। इसके बाद माता के गूर देवी सिंह ने दूर -पार के आतिथ्य को स्वीकारते हुए देव संबंधी वाद्य यंत्रों तथा पूरे ताम झाम के साथ देवी मां के पालकी नुमा रथ के पदचिन्हों पर चलकर अपने पीछे रह गए ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए भी एक कार बांध माता के जयकारों को गुंजायमान करते हुए मौके के श्रद्धालुओं संग गंतव्य की ओर चले गए।बता दें कि गांव महादेव का यह मशहूर धार्मिक श्रद्धा का केंद्र है जो बड़ी दूर- दूर तक मशहूर है।












