आउटसोर्सिंग के माध्यम से करवाई जा रही गतिविधियों पर लगे रोक
भाखड़ा ब्यास इम्पलाईज यूनियन (एटक-ऐफी) सुंदरनगर शाखा के प्रधान मंगनी राम ठाकुर ने अध्यक्ष बीबीएमबी चंडीगढ़ से प्रेस के माध्यम से मांग की है कि बीबीएमबी द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से करवाई जा रही गतिविधियों पर रोक लगाई जाए और इन गतिविधियों को विभागीय रूप से किया जाए ई आउटसोर्सिंग पर रोक लगाकर, विभागीय रूप से कार्य करवाए जाएं, ताकि कर्मचारियों के हितों की रक्षा हो सके। उन्होंने कहा है कि बीबीएमबी के निर्णय से कर्मचारियों के हितों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और उनकी नौकरी और सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। यूनियन के प्रधान मंगनी ठाकुर ने अध्यक्ष बीबीएमबी चंडीगढ़ से मांग की है कि वह कर्मचारियों के हितों की रक्षा करें और आउटसोर्सिंग पर रोक लगाएं।












