बल्ह विधायक ने किया मां दुर्गा महाकाली मंदिर लेदा का भूमि पूजन, मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख देने की घोषणा की
बल्ह उपमंडल के लेदा गांव में स्थित आदि शक्ति भगवती मां दुर्गा महाकाली मंदिर के निर्माण कार्य के लिए गत दिवस सोमवार दोपहर 3 बजे भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने विधिवत रूप से भूमि पूजन किया और मंदिर निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 1 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास समाज में आस्था और एकता को मजबूती देता है। उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। भूमि पूजन कार्यक्रम में मंदिर कमेटी की प्रधान गीता देवी, उपप्रधान राजेन कुमार, कैप्टन रूपचंद, सूबेदार जगदीश कुमार, खेम चंद, परमा राम, सोहन सिंह गुलेरिया, ललित शर्मा, लक्ष्य ठाकुर, मुनीश कुमार, विंदेशा देवी सहित अनेक स्थानीय लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।












