देशभक्ति के नारों से गूंजा बलद्वाड़ा, विधायक दिलीप की अगुवाई में पूर्व सैनिकों और व्यापार मंडल ने लिया तिरंगा यात्रा में भाग
पूर्व सैनिक कल्याण सभा, व्यापार मंडल बलद्वाड़ा अनेकों महिला मंडल व बलद्वाड़ा के सैकड़ों लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया। विशाल तिरंगा यात्रा के ज़रिए भारतीय सेना को नमन किया गया। देशभक्ति के नारों से पूरा बलद्वाड़ा गूंज उठा। भारतीय सेना द्वारा आतंकवाद के खिलाफ की गई कार्रवाई और पाकिस्तान को दिए गए करारे जवाब के समर्थन में पूरे देशभर में चल रही तिरंगा यात्राओं की शृंखला में बलद्वाड़ा क्षेत्र भी पूरे जोश और गर्व के साथ शामिल हुआ। सम्मानित पूर्व सैनिकों, जोशीले युवाओं और क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने एक गौरवमयी क्षण में विधायक दिलीप ठाकुर के नेतृत्व में एकजुट होकर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह यात्रा राष्ट्रप्रेम, एकता और संकल्प का प्रतीक बनकर हर दिल को गर्व से भर गई। यह तिरंगा यात्रा पंचायत बलद्वाड़ा घर से बाजार बलद्वाड़ा तक तिरंगा यात्रा चली। भारत माता की जय", "वंदे मातरम्", "भारतीय सेना की जिंदाबाद" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" जैसे जोशीले नारों से बलद्वाड़ा देशभक्ति की भावना से भर गया। इस गौरवमयी आयोजन सरकाघाट के विधायक दिलीप ठाकुर, सहित सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल हुए।












