आयुषी दिल्ली में बनी नर्सिंग अधिकारी
उपमंडल की बेटी आयुषी ने दिल्ली में नर्सिंग अधिकारी बनकर अपनी सफलता का परचम लहराया है। आयुषी ने ऑल इंडिया 329वें रैंक के साथ एम्स की इस परीक्षा को पास किया है। बेटी की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है। घर व सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। आयुषी की इस सफलता में सबसे बड़ा योगदान उनके व्यवसायी पिता जगदीश गुप्ता का है। आयुषी ने बताया उन्होंने हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, जिस वजह से आज वह इस मुकाम तक पहुंची है। बताया कि उनकी पहली पसंद दिल्ली एम्स ही थी, जहां अब वह बतौर नर्सिंग अधिकारी के रूप में सेवाएं प्रदान करेगी। बता दें कि आयुषी ने 12वीं तक की पढ़ाई डीएवी स्कूल गोहर से की है। इसके बाद आईजीएमसी शिमला से नर्सिंग की है। आयुषी गुप्ता की इस सफलता से क्षेत्र में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है।












