एसपीयू मंडी में “माय इंडिया” अभियान के तहत जागरूकता कार्यशाला आयोजित
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू), मंडी में “माय इंडिया” अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं और उनके लाभों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी मुख्य अतिथि रहे। प्रो. अवस्थी ने कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने युवाओं के सशक्तिकरण और समग्र विकास की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने ‘स्किल इंडिया मिशन’, ‘आयुष्मान भारत’, ‘डिजिटल इंडिया’, ‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘स्वच्छ भारत अभियान’, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘पीएम कौशल विकास योजना’ जैसी योजनाओं की जानकारी दी।कार्यशाला में डॉ. सनील ठाकुर ने युवाओं को इन योजनाओं में पंजीकरण, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के उपयोग और स्थानीय स्तर पर जागरूकता फैलाने के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया। प्रो. अवस्थी ने विद्यार्थियों से इन योजनाओं से जुड़ने, लाभ उठाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “माय इंडिया” जैसे कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना को जागृत करते हैं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।












