32वें राज्यस्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में ए्वीएन की साधना सिंह को मिला दूसरा स्थान
स्थानीय एवीएन सीनियर सैकैंडरी स्कूल की होनहार छात्रा ने राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में नारा लेखन में दूसरा स्थान प्राप्त किया , विद्यालय के संस्थापक ,प्रधानाचार्य श्री के के चन्दोला ने बताया कि प्रदेश के कांगड़ा जिला के ढलियारा में प्रदेश शिक्षा विभाग और हिमकॉस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 32 वें राज्यस्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में पारम्परिक ज्ञान आधुनिक विज्ञान थीम के अंतर्गत नारा लेखन में साधना सिंह ने राज्यस्तर पर दूसरा सम्मान जनक स्थान प्राप्त किया ,साधना सिंह को यह सम्मान प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुख्खू ने प्रदान किया ,इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के के चन्दोला ने विद्यालय की छात्रा साधना सिंह और उनके गाइड अध्यापक अर्जुन सिंह सहित समस्त अध्यापकों को अपनी बधाई प्रेषित की।












