अवन्या वर्मा ने हासिल की ब्लू बैल्ट, ईगल स्कूल ऑफ़ मार्शल आर्ट्स ने किया बैल्ट टेस्ट का आयोजन
जवाहर पार्क सुंदरनगर में ईगल स्कूल ऑफ़ मार्शल आर्ट्स द्वारा कलर बैल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय सेना के जवान भीम सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन गोजू रियु कराटे डू सौंफ इंडिया के तकनीकी निदेशक रैंशी हंस राज, ओम प्रकाश सानवी और पंकज सोनू ने किया।ब्लू बैल्ट प्राप्त करने वालों में अवन्या वर्मा, सरण्या वर्मा, निचुल, प्राहवी, यथार्थ, नरेश ठाकुर, प्रियान्स सोनी, उत्कर्ष ठाकुर, रियान्श चौहान और गुरजशन शामिल रहे। ग्रीन बैल्ट दीया और अनन्या ठाकुर को मिली। संस्था के महासचिव कृष्ण लाल भूपी ने नशा मुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि कराटे जैसी गतिविधियां युवाओं को सकारात्मक राह दिखाती हैं। जिला मंडी कराटे संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार, संस्था प्रधान हरि सिंह, चेयरमैन दौलत राम सहित अन्य पदाधिकारियों व प्रशिक्षकों ने सभी विजेताओं को बधाई दी।












