विकास खंड द्रंग में मतदाता सूची के दावे-आक्षेप हेतु 17 अक्तूबर तक आवेदन आमंत्रित
विकास खंड द्रंग स्थित पधर के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का प्रारूप (ड्राफ्ट) जनसाधारण के अवलोकन हेतु जारी कर दिया गया है। ये ड्राफ्ट सूचियाँ विकास खंड द्रंग कार्यालय पधर तथा संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों में देखी जा सकती हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के दावे, आक्षेप या शुद्धियों के लिए 8 अक्तूबर से 17 अक्तूबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वर्तमान में आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि में केवल दो दिन शेष हैं। खंड विकास अधिकारी एवं मतदाता पुनरीक्षण अधिकारी, विकास खंड द्रंग, पधर ने क्षेत्र के सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे अपने नाम, पता, उम्र आदि विवरण की जांच कर लें और यदि कोई त्रुटि या नाम की कमी हो तो 17 अक्तूबर की सायं 5 बजे तक अपना आवेदन अवश्य प्रस्तुत करें। आवेदन संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में या सीधे तौर पर मतदाता पुनरीक्षण अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी, विकास खंड द्रंग, पधर को भी जमा किए जा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद यदि किसी मतदाता का नाम सूची से छूट जाता है या उसमें गलती रह जाती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं मतदाता की होगी।












