तला सेवक समाज की वार्षिक सभा सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन वीरेन्द्र भट्ट शर्मा चौथी बार बने प्रधान
शीतला सेवक समाज की दो वार्षिक सभा का आयोजन रविवार को विधिवत रूप से किया गया। इस दौरान कार्यकारिणी द्वारा पिछले दो वर्षों (2023–2025) के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसमें समाजहित में किए गए विभिन्न कार्यों, सेवा गतिविधियों व उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा सदस्यों के समक्ष रखा गया। साथ ही यह भी बताया गया कि आने वाले दो वर्षों में समाज को संगठित व सशक्त बनाने के लिए किन-किन योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। सभा के उपरांत चुनाव प्रक्रिया आरंभ की गई, जिसके लिए रामपाल शर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से वीरेंद्र भट्ट शर्मा को पुनः शीतला सेवक समाज का प्रधान चुना गया। उनके साथ मीनाक्षी शर्मा को उपप्रधान, विवेक मुदगिल को सचिव, सरिता अंडा को सह सचिव, रूपेन्द्र मोदगिल को कोषाध्यक्ष तथा योगराज शर्मा को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नव निर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2025 से 2027 तक समाज की सेवा में कार्यरत रहेगी। उल्लेखनीय है कि वीरेंद्र भट्ट शर्मा को चौथी बार समाज के प्रधान पद पर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है, जिससे समाज के सदस्यों में उत्साह व विश्वास की भावना देखने को मिली। सभा के समापन पर सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।












