अमन वर्मा हेड बॉय आंचल हेड गर्ल चुनी
स्थानीय पाठशाला में बुधवार को ओथ सेरेमनी का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य सपना ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2025-26 के लिए अमन वर्मा को हेड बॉय और आंचल को हेड गर्ल चुना गया। इस दौरान स्कूल के चारों सदनों का चयन भी किया गया। रानी लक्ष्मी बाई सदन से सोनल भारद्वाज कप्तान और निवेदिता गुप्ता को उप कप्तान चुना गया। नेहरू सदन से उदय भानु को कप्तान और आंचल को उप कप्तान चुना गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस सदन से सुनैना को कप्तान व आराध्य को उप कप्तान तथा रविंद्रनाथ टैगोर सदन से स्वस्तिका को कप्तान व ध्रुविका को उप कप्तान चुना गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक बलवंत सिंह बरारी ने चयनित सदस्यों को उनके चयन पर शुभकामनाएं प्रदान की और कहा कि सभी चयनित सदस्य अपने सदनों की बखूबी जिम्मेदारी निभाएंगे।












