अयोध्या नरेश महाराजा दशरथ की तीनों रानियां बनी मां
• महादेव में हुआ प्रथम संध्या का रामलीला मंचन
हर वर्ष की भांति इस बार भी शिव आर्ट रामलीला कमेटी घांघल महादेव द्वारा रामलीला का सुंदर ढंग से मंचन किया। रामलीला कमेटी प्रमुख भूप सिंह बब्बी के डायरेक्शन में शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित की गई संगीतमयी रामलीला के खेले गए दृश्यों के अंतर्गत जहां महाराजा दशरथ का लगा दरबार और राजकाज को लेकर राजगुरु गुरु वशिष्ठ एवं मंत्रिगणों आदि के साथ मंत्रणा दिखाई गई, वहीं राजकुमारों राम सहित भरत,लक्ष्मण और शत्रुघ्न के जन्म लेने पर राजमहल में खुशियां मनाने के साथ ही अयोध्या की प्रजा के यहां यह खबर फैलने से कि दशरथ की तीनों रानियां कौशल्या, कैकयी व सुमित्रा मां बन गई है जश्न का व्यापक माहौल व्याप्त होता चला जाता है। दूसरी ही ओर ऋषि मुनियों की तपस्या और उन्हे राक्षसों द्वारा बुरी तरह तंग करना मुख्य दृश्यों में रहा।












