अजय सोलंकी 8 जून को धीरा-मोहरीयो सड़क का करेंगे उद्घाटन
नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी 08 जून को सुबह 11 बजे मोहरों में धीडा-मोहरों-नयौण घाट सड़क का उद्घाटन करेंगे। यह 5 किलोमीटर लंबी सड़क कमलाड, महिपुर और शीतला पंचायत को जोड़ती है। इस सड़क पर बस ट्रायल को भी हरी झंडी दी जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को नियमित यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी अन्य सड़क परियोजनाओं का भी उद्घाटन और भूमि पूजन करेंगे। कार्यक्रम के बाद नैहली में एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जहां विधायक क्षेत्र के लोगों को आगामी योजनाओं की जानकारी देंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 जून को विधायक सोलंकी कंडाईवाला में सुबह 10:30 बजे पहुंचेंगे। वहां जब्बल-का-बाग, गढ़पेला, कंडाईवाला और खरकों को त्रिलोकपुर से जोड़ने वाली वृहद सड़क परियोजना का भूमि पूजन सुबह 11:00 बजे किया जाएगा।
स्थानीय नेताओं ने जताया आभार, पूर्व सरकार पर साधा निशाना
हिमफोर्ड अध्यक्ष राजीव ठाकुर, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष अंजना ठाकुर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि पूर्व सरकारों ने इस क्षेत्र को पूरी तरह से नजरअंदाज किया। अजय सोलंकी द्वारा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है।












