भाजपा के बल्ह, सदर और द्रंग विधानसभा मंडलों के सम्पन्न हुए सक्रिय सदस्य सम्मेलन कार्यक्रम: निहाल चंद शर्मा
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने मीडिया में जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा हर मंडल के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन कार्यक्रम कर रही है। निहाल ने कहा कि सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन द्रंग विधानसभा में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज व विधायक द्रंग पूर्ण ठाकुर, बल्ह विधानसभा के नेरचौक मंडल मे सांसद कंगना व बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्वाल व विधायक इंद्र सिंह गांधी, ऊपरी बल्ह मंडल के लेदा में सांसद कंगना और इंद्र सिंह गांधी और सदर विधानसभा में बिलासपुर विधायक त्रिलोक जम्वाल एवं पूर्व मंत्री, विधायक अनिल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा ने प्राथमिक सदस्यों के बनने के बाद अपने सक्रिय सदस्य बनाए हैं।