अभिलाषी शिक्षण समूह ने शिक्षा के क्षेत्र में पूरे किए 24 गौरवपूर्ण वर्ष, शिक्षा के क्षेत्र में देवभूमि हिमाचल प्रदेश में अग्रणी अभिलाषी शिक्षण समूह
अभिलाषी शिक्षण समूह ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी 24 वर्षों की अद्भुत और प्रेरणादायक यात्रा पूरी कर ली है। यह सफलता संस्था के चेयरमैन डॉ. आर.के. अभिलाषी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एल.के. अभिलाषी और समस्त अभिलाषी परिवार की कड़ी मेहनत, दूरदर्शिता और समर्पण का परिणाम है। अभिलाषी समूह ने शिक्षा के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने, प्रतिभा को निखारने और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने में अहम भूमिका निभाई है। संस्था की यह उपलब्धि न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत नींव भी है। गौर हो कि अभिलाषी एजुकेशनल सोसाइटी पिछले 25 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इस संस्था की स्थापना स्व. तुलसी राम अभिलाषी द्वारा 21 मई, 2001 को की गई थी। सोसाइटी हिमाचल प्रदेश में निजी शैक्षणिक संस्थानों का संचालन करने में अग्रणी रही है। अभिलाषी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे शिक्षण संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है। इसमें प्रमुख रूप से साल 2003 में अभिलाषी कॉलेज ऑफ एजुकेशन को नेरचौक, मंडी में स्थापित किया गया, जहां डिप्लोमा एलीमेंट्री एजुकेशन और बी.एड पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। वहीं वर्ष 2006 में अभिलाषी कॉलेज ऑफ फार्मेसी नेरचौक मंडी को शुरू किया गया, जहां बी. फार्मा की पढ़ाई करवाई जाती है। इसी के साथ अभिलाषी पी.जी. इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज नेरचौक मंडी में रसायन और वनस्पति विज्ञान में एम.एससी. पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई।
बॉक्स
5 हजार छात्र ले रहे शिक्षा
वर्ष 2009 में टी.आर. अभिलाषी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को स्थापित किया गया, जहां बी.टेक, डिप्लोमा और आईटीआई पाठ्यक्रम विभिन्न इंजीनियरिंग व तकनीकी विषयों में उपलब्ध है। साथ ही साथ अभिलाषी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, टांडा, पोस्ट ऑफिस बल्ट, जिला मंडी में बी.एससी. नर्सिंग, जीएनएम और पोस्ट-बेसिक बी.एससी. व एम.एससी. नर्सिंग की पढ़ाई कराई जाती है। इसी के साथ वर्ष 2014 में अभिलाषी विश्वविद्यालय की नींव रखी गई, जहां पर आयुर्वेदा, हेल्थ साइंस, योगा, एग्रीकल्चर, वेटरनरी, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, बेसिक साइंस, एजुकेशन, ह्यूमैनिटीज, फार्मेसी जैसे विषय उपलब्ध हैं। इस समय भारत के लगभग 12 राज्यों के 5,000 से अधिक छात्र अभिलाषी ग्रुप में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
बॉक्स
हेल्थकेयर दवाओं के निर्माण में भी बढ़ते कदम
अभिलाषी ग्रुप ने इसी वर्ष अभिलाषी हेल्थकेयर दवाओं के निर्माण में भी अपने कदम रखे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और यह कामना की गई कि अभिलाषी संस्थान की शैक्षणिक यात्रा यूं ही निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को छूती रहे। इस उपलक्ष्य पर अभिलाषी शिक्षण समूह के चेयरमैन डॉ. आर.के. अभिलाषी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एल.के. अभिलाषी, जीनीयस एजुकेशन सोसाइटी की चेयरपर्सन डॉ. नर्वदा अभिलाषी, अभिलाषी एजुकेशन सोसाइटी की वाइस चेयरपर्सन डॉ. प्रोमिला अभिलाषी, सचिव नरेंद्र कुमार, डॉ. नीलम मौजूद रहे।












