2 मामलों में 845 ग्राम चरस तथा 10 ग्राम चिट्टा बरामद
जिला पुलिस मंडी द्वारा दो अलग-2 मामलों में 845 ग्राम चरस तथा 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।पहले मामले में पुलिस थाना बी.एस.एल. कॉलोनी सुंदरनगर के अंतर्गत ऋषि कुमार पुत्र भीलो राम निवासी तहसील सलूनी जिला चंबा बस नंबर पीबी07सीए5471 में सवार था, उससे 845 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना बी.एस.एल. कॉलोनी में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को आज न्यायालय में प्रस्तुत करवाकर 2 दिन पुलिस हिरासत हासिल की गई है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है। दूसरे मामले में पुलिस थाना औट के अंतर्गत कार सवार सुरेश कुमार पुत्र देवी राम निवासी तहसील भुंतर जिला कुल्लू से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना औट में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत कराकर 3 दिन पुलिस हिरासत हासिल की गई है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।












