हिम खंड पत्रिका का 83वां अंक खंड विकास अधिकारी शीला ठाकुर द्वारा विमोचित
आचार्य डॉ. पीसी कौंडल द्वारा संचालित एवं सम्पादित राष्ट्रीय हिन्दी त्रैमासिक पत्रिका हिम खंड के 83वें अंक जनवरी-मार्च का विमोचन बल्ह ब्लाक की खंड विकास अधिकारी शीला ठाकुर द्वारा ब्लाक कार्यालय नेरचौक में किया गया। इस अवसर पर पंचायत निरीक्षक विपिन ठाकुर, अधीक्षक सुनीता देवी, कम्प्यूटर आप्रेटर जोगिंदर शर्मा तथा सीता राम वर्मा उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी ने इस अंक के प्रकाशन के लिए पत्रिका के संपादक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।












