दो मामलों में 645 ग्राम चरस व 18.3 ग्राम हेरोइन बरामद
जिला पुलिस मंडी द्वारा दो अलग-2 मामलों में 645 ग्राम चरस तथा 18.3 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पहले मामले में पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत कार नंबर एचआर 27एन 9000 में सवार मंजीत पुत्र सुरेश निवासी निवासी डाकघर सापला तहसील सापला जिला रोहतक हरियाणा, सुमित पुत्र अनिल निवासी निवासी डाकघर कबुलपुर तहसील व जिला रोहतक हरियाणा, संदीप पुत्र महेंद्र निवासी कबुलपुर तहसील व जिला रोहतक हरियाणा, साहिल पुत्र बलराज निवासी डाकघर माजरा तहसील बेरी जिला झज्जर हरियाणा तथा राहुल पुत्र राजेश निवासी डाकघर कबुलपुर तहसील व जिला रोहतक हरियाणा से 645 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना सुंदरनगर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करवाया जा रहा है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है। दूसरे मामले में पुलिस थाना सदर मंडी के अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर किराए के कमरे में रह रहे हंसराज पुत्र चुड़ामणी निवासी डाकघर संगलवाड़ा तहसील थुनाग जिला मंडी हि.प्र. तथा राहुल ठाकुर पुत्र मोहन सिंह निवासी डाकघर डाकघर बुंग तहसील थुनाग जिला मंडी हि.प्र. के कमरे की नियमानुसार तलाशी के दौरान 18.3 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना सदर मंडी में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया जाकर गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करवाया जा रहा है। दोनों मामलों की तहकीकात जारी है।












