सुंदरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चरस की खेप के साथ पंजाब के 6 युवक गिरफ्तार
मंडी जिला के सुंदरनगर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान पंजाब नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी से 582 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में गाड़ी में सवार 6 युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक दौलतराम के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी, तभी संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान चरस बरामद होने पर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया और वाहन को भी जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी पंजाब के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एसपी विनोद कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इस तरह के मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।












