HRTC बस में तलाशी करते ही खुला 'सफेद जहर' का राज, बैग से मिला चिट्टा; पुलिस ने ऐसे दबोचा तस्कर
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के बीच कांगड़ा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। HRTC बस में चलती तलाशी के दौरान पुलिस ने ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया।
कांगड़ा पुलिस ने शनिवार को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक HRTC बस में सवार युवक से 5.71 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम रूटीन गश्त पर थी, इसी दौरान रानीताल के पास परवाणू से धर्मशाला जा रही HRTC बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों ने पुलिस का ध्यान खींचा।
संदेह के आधार पर जब युवक के पिट्ठू बैग की गहन तलाशी ली गई, तो उसमें से चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी की पहचान 23 वर्षीय विंपाशु चौधरी निवासी तालपुरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
इस पूरे मामले पर एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।












