अंडर.14 की 40वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर तहसील धर्मपुर जिला मंडी में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के द्वारा किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र बराड़ी व जिला खेल प्रभारी श्यामलाल ने मुख्य अतिथि को स्मृतिचिन्ह शाल टोपी देकर सम्मानित किया गया। हिमाचल प्रदेश को शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा धर्मपुर में धर्मपुर को बोर्ड डिपो देने की घोषणा की। इसके लिए स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि व स्थानीय विधायक चंद्रशेखर का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में जिला मंडी के 25 शिक्षा खंडों के एक हजार एक छात्र विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जिसमें कबड्डी में द्रंग एक प्रथम स्थान पर रहा। सदर द्वितीय स्थान पर रहा। वॉलीबॉल
में कटौला जोन प्रथम स्थान पर रहा। चौंतड़ा दो दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो में चौंतड़ा एक प्रथम स्थान पर रहा और द्रंग एक दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में सुंदरनगर एक प्रथम स्थान पर रहा। साइगलू दूसरे स्थान पर रहा। जूडो में दरंग एक प्रथम स्थान,
साइगलु दूसरे स्थान पर, रेसलिंग में धर्मपुर दो जॉन प्रथम स्थान, सुंदरनगर एक जोन दूसरे स्थान पर रहा। ऑल राउंड बेस्ट का किताब द्रंग फर्स्ट ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता को करवाने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से 80 ऑफिशल नियुक्त किए गए हैं, जिन्होंने इस प्रतियोगिता को अच्छे से संपन्न करवाया। राज्य निदेशालय की तरफ से ऑब्जर्वर प्रदीप शर्मा, विजय चौधरी, जगदीश कुमार नियुक्त किए गए हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र सकलानी, रमेश पाल्सरा, मुख्याध्यापक रंजीत राही इत्यादि उपस्थित रहे। यह जानकारी शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ठाकुर ने दी।












