2750 मिलीलीटर अवैध शराब जब्त
सुंदरनगर पुलिस ने गश्त और यातायात जांच के दौरान धारंडा में एक चिकन कॉर्नर से 2750 मिलीलीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस के अनुसार, यह शराब संत राम (56) पुत्र परस राम के पास से बरामद की गई, जो तलवाली गांव, डाकघर जुगाहन, तहसील सुंदरनगर मंडी हिमाचल का निवासी है। डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।












