मोदी सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष : डॉ. राजीव बिंदल
. 11 वर्ष पूरे होने पर "संकल्प से सिद्धि" के रूप मे भाजपा करेगी कार्यक्रम
. भाजपा देश और समाज के हित में काम करने वाली पार्टी
भाजपा संकल्प से सिद्धि मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किया जा रहे हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह मुख्यमंत्री संवाद कक्ष टारना मंडी में इन कार्यक्रमों को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाग लिया। इस कार्यशाला का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, कार्य क्रम के सह प्रवक्ता अजय राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने दीप प्रज्वलन करके शुभारंभ किया। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि भाजपा देश और समाज के हित में काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 9 जून बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हुए हैं। मोदी सरकार ये 11 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के है। उन्होंने कहा मोदी के नेतृत्व में देश आगे आगे बढ़ रहा है। पूरे देश मे विकास हुआ है। विकास देखना हो तो कंही दूर न जाकर, किरतपुर से मंडी का फोर लाइन हो, यह हिमाचल, भारत और दुनिया के लिए बहुत बड़ा उदाहरण है जहां गोविंद सागर के ऊपर बड़े-बड़े पुल बनाकर और टनल बनाकर डिस्टेंस को कम करने का काम किया है। कांगड़ा मंडी फोरलेन हाईवे, मोटर शिमला फोरलेन हाईवे कालका शिमला, दिल्ली फोरलेन हाईवे और इतना ही नहीं पूरे देश के अंदर हाईवेज के निर्माण में भारत को एक अलग पहचान दी है। रेलवे बिलासपुर पहुंच गया और मंडी में भी उसका सर्वे दस्तक दे रहा है जो कब सोचा था कि हम लेह, लद्दाख रेलवे लाइन ले जाना चाहते हैं। अटल टनल रोहतांग, लाहौर के अंदर टूरिज्म की दृष्टि से बढ़ता हुआ भारत, यह 11 साल का मोदी का भारत है जहां लगभग 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त का राशन, 12 करोड़ गरीबों को शौचालय, और 1 करोड़ ऐसी बहनें जिनको लखपति दीदी बना दिया गया, 3 करोड़ को बनाने का लक्ष्य 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान, धारा 370 को हटाकर कश्मीर की स्वायत्तता, भारत के अंदर एक देश एक संविधान एक निशान चलेगा, तीन तलाक को समाप्त करके महिलाओं को एक शक्ति प्रदान करना उदाहरण है। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरा महीना कार्यक्रम आयोजित करते हुए मानने वाले हैं जिसमें गरीब कल्याण और सुशासन के 11 वर्ष, संकल्प से सिद्धि और 2047 तक विकसित भारत का सपना पुरा करना है।
इस कार्यशाला में भाजपा के पदाधिकारियों ने भाग लिया। "विश्व पर्यावरण दिवस, योग दिवस, विकसित भारत संकल्प सभा, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 23 जून बलिदान दिवस पर बूथ पर कार्यक्रम, 25 जून को आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर मंडल स्तर पर इस तरह के कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। इस कार्यक्रम मे जोगिंदर नगर के विधायक प्रकाश राणा, भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, मेयर वीरेंद्र भट्ट, प्रियंता, रणवीर, सोमेश, संजय, ज्योति कपूर, गोविंद ठाकुर, राकेश, मांचली, चेत राम, राहुल सेन आदि उपस्थित रहे।












