3 जून तक कर सकेंगे आईआईटी मंडी के इंटीग्रेटेड एमबीए कार्यक्रम के लिए आवेदन
छात्रों को एक डेटा-आधारित और एआई-सक्षम व्यावसायिक दुनिया में प्रबंधकीय और नेतृत्व भूमिकाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आईआईटी मंडी ने अपने 5 वर्षीय एकीकृत एमबीए कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस कार्यक्रम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 3 जून कर दी गई है। यह अनूठा कार्यक्रम, जो आईआईटी मंडी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा संचालित है, दो डिग्रियां प्रदान करता है। पहली बीबीए इन एनालिटिक्स (ऑनर्स) दूसरा एमबीए इन डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शामिल है। यह कार्यक्रम छात्रों को 12वीं कक्षा के तुरंत बाद प्रबंधन शिक्षा की यात्रा शुरू करने का अवसर देता है।












