महिला ने व्यास में लगाई छलांग, मौत
एक महिला द्वारा यहां भीउली पुल से ब्यास नदी में छलांग लगाई। हालांकि आनन फानन में कुछ लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह महिला जोगिंद्रनगर के लक्ष्मी बाजार में डेयरी का काम करती थी जहां से वह दोपहर के वक्त गायब हो गई थी। मृतका का नाम सुधा पुरी मालूम हुआ है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है कि महिला से यह कदम क्यों उठाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का सही पटाक्षेप होगा।












