टांडू के विप्लव ने रेस्क्यू कर बचाया नन्हे खरगोश का जीवन, वन विभाग के सुपुर्द किया नन्हा खरगोश
टांडू के विप्लव सकलानी को गत सायं घर जाते समय एक खरगोश का बच्चा मुसीबत में दिखा, तो बाइक रोककर विप्लव ने देखा कि उसे अन्य जंगली जानवर खा जाएंगे। इस कारण विप्लव उसे रेस्क्यू कर अपने घर ले आए। रात्रभर नन्हें खरगोश को फल आदि खिलाते रहे, लेकिन डरे हुए नन्हे खरगोश ने कुछ नहीं खाया। ऐसे में सुबह खरगोश की हालत नाजुक होने लगी तो विप्लव सकलानी ने रेंज ऑफिसर से बात की। तत्पश्चात उन्होंने खरगोश के बच्चे को अपनी धर्म पत्नी संजना सकलानी के साथ भ्यूली वन कार्यालय फॉरेस्ट गार्ड हेमराज के पास छोड़ दिया।












