पढ़वा-बालकरूपी मार्ग पर अवैध लकड़ी के साथ दो लोग गिरफ्तार
वन विभाग की टीम ने पुढ़वा-बच्छवाई-बालकरूपी सड़क मार्ग पर भिल्ला के पास एक गाड़ी में लोड की जा रही अवैध लकड़ी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी डरोह की विनोद कुमार अध्यक्षता में पुढ़वा-बच्छवाईबालकरूपी सड़क मार्ग पर वन खंड अधिकारी थुरल विजय कुमार, वनरक्षक डूहक बीट मोहिंद्र सिंह, वनरक्षक रमेश चंद व वनरक्षक बलोटा मनोहर सिंह की टीम ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान भिल्ला के पास गाड़ी में लकड़ी लोड की जा रही थी। वन विभाग की टीम ने जब गाड़ी चालक व अन्य युवक राकेश कुमार पुत्र मूल राज मैहरा निवासी बटाहण थुरल से पूछताछ की गई तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। न ही लकड़ी को लेकर वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सके। इसके चलते वन विभाग की टीम ने गाड़ी (एचपी 84- 9935) को लकड़ी सहित अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि वन खंड अधिकारी विजय कुमार ने की है।












