दुर्गा माता एवं लखदाता मंदिर नरोला का नौ वर्षीय स्थापना दिवस 3 जून को, 2 जून शाम को होगा महिला मंडल कीर्तन
उपमंडल बलद्वाड़ा क्षेत्र के नरोला गांव में 2017 में गांव निवासियों ने प्राचीन काल से चले आ रहे देवस्थान के नाम से चिन्हित भूमि पर पूर्वजों द्वारा मानित लखदाता मंदिर के परिसर में एक दुर्गा माता की प्रतिमा की विधिवत स्थापना की थी। 2017 के समय से नरोला गांववासी मंदिर में हर वर्ष स्थापना दिवस का आयोजन करते हैं तथा मिलजुल करके धाम/भोजन की भी व्यवस्था करते हैं। इसी संदर्भ में इसी मंदिर की स्थानीय मंदिर कमेटी के प्रधान हंसराज वर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी हर वर्ष की तरह 3 जून को मंदिर के परिसर में हवन तथा एक सामूहिक धाम का भी आयोजन किया गया है, जिसके लिए सभी गांववासी आदर सहित निमंत्रित हैं। उन्होंने इस संदर्भ में आगे बताया कि स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 2 जून को स्थानीय महिला मंडल की महिलाओं ने इस अवसर पर शाम 8 बजे से 10 तक कीर्तन का भी कार्यक्रम आयोजित किया है। यह भी बता दें कि इस वर्ष इसी गांव के स्थानीय निवासियों ने मिलजुल करके अपने सहयोग से मंदिर के प्रांगण में टाइल्स लगाने का भी कार्य सामूहिक रूप से किया था जो अभी पूरा हो चुका है। इस सहयोग के लिए दुर्गा माता एवं लखदाता मंदिर कमेटी के सदस्यों प्रधान हंस राज सहित हरिमन, कै. जगदीश वर्मा, सुंदर सिंह, बालक राम, इंद्रदेव, रतन चंद, बलदेव सिंह, वार्ड मेंबर सत्या देवी तथा विमला देवी, सूमा देवी, रोशन लाल शास्त्री उर्फ शेरू तथा कई अन्य ने गांव वासियों का सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद किया है।












