दी हंस फाउंडेशन ने भांबला में वन अग्नि जागरूकता रैली का किया आयोजन
ग्राम पंचायत भांबला में दी हंस फाउंडेशन और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से वन अग्नि के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य ग्रामीणों को जंगल में लगने वाली आग के कारण, उससे होने वाले नुकसान और उसकी रोकथाम के तरीकों के बारे में जानकारी देना था। इस रैली में गवर्नमेंट आईटीआई बतैल के छात्रों, भांबला पंचायत के स्वयं सहायता समूह महिला मंडल समूह एवं पंचायत सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली का नेतृत्व वन रेंज अधिकारी अभिनव ठाकुर, बीट अधिकारी, वनरक्षक तथा दी हंस फाउंडेशन के सीडीएस एंड एनई, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर और कम्युनिटी ऑर्गनाइजर ने संयुक्त रूप से किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने जन-जागरूकता के नारे लगाए और लोगों को वनाग्नि से बचाव के उपाय बताए। इस पहल को ग्राम वासियों ने सराहा और सक्रिय सहभागिता दिखाई।












