आतंक सिर उठाएगा, कुचला जाएगा: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने एयरफोर्स के जवानों से मुलाकात की। इसके बाद जवानों को 28 मिनट संबोधित भी किया। मोदी ने कहा कि भारत में निर्दोष लोगों का खून बहाने का एक ही अंजाम होगा, विनाश और महाविनाश। जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकी बैठे थे, भारत की सेना, एयरफोर्स और नेवी ने उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं है, जहां बैठकर आतंकवादी चैन की सांस ले सकें। हम घर में घुसकर मारेंगे और बचने का एक मौका तक नहीं देंगे। हमारे ड्रोंस, मिसाइलों के बारे में सोचकर पाकिस्तान को कई दिन तक नींद नहीं आएगी। उन्होंने कहा, 'आतंक सिर उठाएगा, तो कुचला जाएगा। पाकिस्तान की गुहार के बाद भारत ने सिर्फ अपनी सैन्य कार्रवाई को स्थगित किया है, अगर पाकिस्तान ने फिर से आतंकी गतिविधि या सैन्य दुस्साहस दिखाया तो हम उसका मुंह तोड़ जवाब देंगे। यह जवाब अपनी शर्तों पर, अपने तरीके से होगा। इस निर्णय की आधारशिला, इसके पीछे छिपा विश्वास, आपका धैर्य, शौर्य, साहस और सजगता है। आपका हौसला, ये जुनून, ये जज्बा ऐसे ही बरकरार रखना है। हमें लगातार मुस्तैद और तैयार रहना है। हमें दुश्मन को याद दिलाते रहना है कि यह नया भारत है, यह शांति चाहता है, लेकिन मानवता पर हमला होता है तो भारत युद्ध के मोर्चे पर दुश्मन को मिट्टी में मिलाना भी अच्छी तरह जानता है।
वायुसेना की तारीफ की
मोदी ने कहा कि आज हमारे पास नई टेक्नोलॉजी का सामथ्र्य है, जिसका पाकिस्तान सामना नहीं कर सकता है। एयरफोर्स सहित सभी सेनाओं के पास दुनिया की श्रेष्ठ तकनीक पहुंची है, नई टेक्नोलॉजी के साथ चुनौतियां भी उतनी बड़ी होती हैं। कॉ्िप्लकेटेड और सोफेस्टिकेटेड सिस्टम को मेंटेन करना और एफिशिएंसी के साथ चलाना स्किल है। आपने सिद्ध कर दिया है कि आप इस गेम में दुनिया में बेहतरीन हैं। भारत की वायुसेना सिर्फ हथियारों से ही नहीं, डाटा और ड्रोन से भी दुश्मन को छकाने में माहिर हो गई है।
एयर डिफेंस सिस्टम मजबूत सुरक्षा कवच भारत की पहचान
यह अब भारतीय सेनाओं के मजबूत स्वरूप की पहचान है। 'ऑपरेशन सिंदूर' में मैन पावर के साथ ही मशीन का को-ऑर्डिनेशन भी अद्भुत रहा है। भारत के पारंपरिक एयर डिफेंस सिस्टम, आकाश जैसे मेड इन इंडिया प्लेटफॉर्म, एस-400 जैसे आधुनिक डिफेंस सिस्टम ने अभूतपूर्व मजबूती दी है। एक मजबूत सुरक्षा कवच भारत की पहचान बन चुका है। पाकिस्तान की लाख कोशिश के बाद भी हमारे एयरबेस हों या डिफेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर, उन पर आंच तक नहीं आई।
मोदी की चेतावनी से घबराया पाकिस्तान
पीएम मोदी की चेतावनी के बाद पाकिस्तान घबरा गया है। उन्होंने कहा कि 'हमने आतंकवाद से सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की कार्रवाई ने आक्रामकता की एक खतरनाक मिसाल कायम की है, जिससे पूरा क्षेत्र आपदा के कगार पर पहुंच गया है। उसने प्रधानमंत्री मोदी के बयानों को भड़काऊ बताया है। उसके रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बयान दिया है कि हमने आतंकवाद से सभी संबंध तोड़ दिए हैं।
जम्मू-कश्मीर पर तीसरे पक्ष का दखल मंजूर नहीं: विदेश मंत्रालय
भारत ने मंगलवार को कहा कि ज्मू-कश्मीर के मुद्दे पर तीसरे पक्ष का दखल मंजूर नहीं है। इस मुद्दे को भारतपाकिस्तान आपस में सुलाएंगे। यह बात विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पीओके खाली करना होगा। सभी मामले द्विपक्षीय तरीके से ही हल होंगे। दरअसल, भारत के इस जवाब को ज्मू-कश्मीर विवाद को सुलझाने के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। ट्रंप ने 11 मई को कहा था कि मैं दोनों के साथ मिलकर यह देखने की कोशिश करूंगा कि क्या कश्मीर मुद्दे का कोई हल निकाला जा सकता है। 10 मई को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर भारत-पाक के बीच सीजफायर होने की जानकारी दी थी।












